सामने से मारी गई थी विक्रमादित्य को गोली

0
1009

बक्सर खबर : विक्रम कुशवाहा उर्फ विक्रमादित्य मौर्य की हत्या क्यों की गई? वजह अभी पता नहीं चल सकी है। पुलिस सुराग की तलाश में जुटी है, ताकि कडिय़ां जुड़ सकें। पुलिस हर उस पहलू की जांच कर रही है, जो हत्या की वजह हो सकती है। इस बीच सूत्रों ने बताया कि विक्रमादित्य को महज एक गोली मारी गई थी। वह भी सामने से। इसी एक गोली ने उसकी जिंदगी छीन ली। हालांकि उनके शरीर में बुलेट नहीं मिली है। सूचना के अनुसार परिजनों ने सोमवार की सुबह तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। रात एक बजे के लगभग सड़क जाम समाप्त हुआ। पोस्टमार्टम के बाद सुबह चार बजे शव परिजनों के हवाले किया गया।

किसी दस्तावेज हो रही चर्चा
बक्सर : हत्या के बाद पुलिस को जो सूचना मिली , उसमें किसी दस्तावेज का जिक्र आ रहा है। सूत्रों ने बताया कुछ लोग पूछ रहे थे दस्तावेज कहां है? वे किस दस्तावेज की बात कर रहे थे, पुलिस यह जानने में जुटी है। परिजनों ने अभी तक इस सिलसिले में कुछ नहीं बताया है। इसलिए यह मामला रहस्यमय होता जा रहा है। मुफस्सिल पुलिस ने कहा परिजनों से उनकी बात हुई है। आज शाम तक प्राथमिकी दर्ज किए जाने की संभावना है।

हेरिटेज विज्ञापन

नहीं मिला कारतूस
बक्सर : विक्रम की हत्या जिस गोली से हुई, वह गुम है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस गोली इसलिए ढूंढना चाहती है, ताकि हत्या में प्रयुक्त हथियार की जानकारी हो सके। जब तक गोली नहीं मिलेगी, हथियार के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं किया जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here