सरेंजा में शराब के साथ चार गिरफ्तार

0
3412

बक्सर खबर। सरेंजा गांव में शराब बेचने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजपुर पुलिस ने आज शनिवार को यह कार्रवाई की। इनके पास से 60 पेटी शराब बरामद हुई है। जिनकी कुल संख्या 2880 है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर ने बताया कि पकड़े गए तस्कर विरेन्द्र चौरसिया, अभय राय, अभय सिंह व दयाशंकर है। गांव में विरेन्द्र चौरसिया का घर है।

सूचना मिली उसके यहां शराब रखी गई है। पुलिस पहुंची तो वहां से चार लोग पकड़े गए। इनमें से अभय सिंह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। अन्य सभी सरेंजा के ही निवासी हैं। सूत्रों के अनुसार दोपहर एक बजे के बाद अचानक पहुंची पुलिस ने यह कार्रवाई की। तस्कर होली को लेकर शराब का स्टाक जमा कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here