पूर्वमंत्री का निधन जिले लिए अपूर्णीय क्षति: तिवारी

0
269

बक्सर खबर: पूर्वमंत्री बसंत सिंह का निधन जिले के लिए अपूर्णीय क्षति है। इसकी भरापाई नही की जा सकती है। वो किसानों के काफी प्रिय नेता थे। वे हमेशा मार्गदर्शक की भूमिका में रहे है। उन्होंने पार्टी के अलावे डुमरांव को काफी कुछ दिया है। यह बातें सदर विधायक संजय कुमार उर्फ मुन्ना तिवारी ने कही।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश युवा सचिव सह सिकरौल मुखिया विभोर कुमार द्विवेदी ने कहा कि मंत्री जी सहज सरल व्यक्तित्व व कुशल व्यवहार की चर्चा कर रहे थे। द्विवेदी ने यहा तक कहा कि उनके जैसा गंभीर राजनीतिक व जनता की भलाई करने वाला नेता आज के युग में कम ही देखने को मिलते है। पूर्वमंत्री के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदर विधायक संजय कुमार उर्फ मुन्ना तिवारी के अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश युवा सचिव राहुल चौबे, उमा पाण्डेय, लाला यादव, मिंटू सिंह सहित दर्जनों नेता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here