जमीनी विवाद में फायरिंग किशोर को लगी गोली, तीन घायल

0
1484

बक्सर खबर: जमीनी के घेराबंदी को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। इस दौरान भंैस चरा कर लौट रहा किशोर सीने गोली जा लगी। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्ष भाग खड़े हुए।घटना डुमरांव थाना क्षेत्र के जगंल रोड स्थित खिरिया ब्रह्म स्थान के पास शाम साढ़े चार बजे हुई। घायल किशोर को अस्पताल लोगों के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए बक्सर सदर अस्पताल रेफर दिया गया। इस घटना में नथनुी के बाग निवासी उपेन्द्र यादव, व छोटू मिश्रा पिता रामाकांत मिश्रा के हाथ में गोली लगी। घटना की सूचना मिलते डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह व थानाध्यक्ष शिव नरायण राम दलबल के साथ पहुंचे। मौके बीआर 03 क्यू 4724 नम्बर की बुलेट बाइक व घेराबंदी के लिए लाया गया कटिला तार जब्त किया।

घायल युवक की पहचान नथुनी के बाद निवासी बाबू लाल यादव(14) पिता लालबाबू यादव के रूप में हुई। बेटे की गोली लगने के बाद पिता लालबाबू यादव व मां सुगिया देवी सहित परिजन रोते विलखते अस्पताल पुहंचे। सूत्रों कि मानें तो विवाद चंदन सिंह 12 कठ्ठे जमीन पर घेराबंदी करा रहे थे। उसी दौरान लुकड़ी यादव पहुंचे मारपीट शुरू हुई और गोली बारी शुरू कर दी। जिसमें किशोर को जा लगी। चंदन सिंह ने बताया कि उन्होंने मनोज गुप्ता से 22 कठ्ठा में 12 कठ्ठा 2016 में खरीदी थी और दस कठ्ठा लुकड़ी यादव खरीदे थे। परन्तु व पुरी जमीन पर दावेदारी जता रहे है। कई बार पंचायती हुई परन्तु वो साक्ष्य नही प्रस्तुत कर सके की उनकी जमीन है। वहीं वर्ष 2018 में इसी जमीन पर मारपीट के आरोप में लुकड़ी यादव जेल जा चुके है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here