फौजी पर गोलीबारी मामले में आरोपी ने किया सरेंडर

0
555

बक्सर खबर:31 मई को फौजी मयूर सिंह पर हुई गोलीबारी मामले में मुख्य आरोपी ने बक्सर व्यवहार न्यायालय में सरेंडरकिया। इसकी पुष्टि करते हुए डुमरांव एसडीपीओं के सिंह पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जमीनी विवाद में गांव के ही सोनू सिंह पिता बृज बिहारी सिंह फौजी को गोली मार कर घायल कर दिया। मामला बासुदेवा ओपी क्षेत्र के मुकुन्दडेरा गांव के समीप हुई थी।

जब फौजी मयूर सिंह (24) पिता शिवजी सिंह छुट्टी के बाद अपने यूनिट पंजाब में नौकरी पर वापस जाने के लिए ऑटो से डुमरांव स्टेशन जा रहे थे। सोनू ने उसी दौरान ने सामने से गोली चला दी थी। गोली पीडित के तर्जनी अंगुली को छेद कर हथेली में जा लगी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पिछले कुछ दिनों से पुलिस घर पर लगातार छापेमारी कर रही थी। जिसके कारण गुरूवार को आरोपी ने सरेंडर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here