श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए जिले को सम्मानित करेगा निर्वाचन आयोग

0
282

बक्सर खबर। राज्य भर में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए जिले को पुरस्कार मिलेगा। राज्य के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विवेका नन्द झा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने पत्र भेज सूचना दी है कि बक्सर के जिला निर्वाचन अधिकारी को पुरस्कार दिया जाएगा। राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता दिवस अर्थात 25 जनवरी को पटना में आयोजित समारोह के दौरान राज्य के तीन पदाधिकारियों को बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2018 सम्मान दिया जाएगा। इसमें अपने जिले का नाम है। तीन पदाधिकारियों में बक्सर से डीएम राघवेन्द्र सिंह और जहानाबाद के डीएम आलोक रंजन घोष व अररिया के एसडीओ प्रशांत कुमार का नाम शामिल है।

इस संबंध में पूछने पर जिले के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष कुमार राय ने बताया कि हमारे जिले में फोटो युक्त मतदाता सूची बनकर तैयार है। जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 12 लाख 42 हजार 542 हो गई है। इस कार्य के लिए जिले को पुरस्कार मिलेगा। यहां हम पाठकों को बता दें कि प्रत्येक वर्ष मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य होता है। यह तीसरा मौका है जब जिले को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इससे पूर्व डीएम अजय यादव, रमण कुमार और राघवेन्द्र सिंह को बेहतर कार्य के लिए पुरस्कार मिलेगा। हालाकि हर बार एक ही कारण के लिए पुरस्कार नहीं मिलता। उसका मापदंड अलग-अलग होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here