ट्रक के कारण डीएम आवास की दीवार गिरी, मची हाय-तौबा

0
860

बक्सर खबर। जिलाधिकारी आवास के पास चौसा की तरफ जा रहा ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया। पहले तो बात मामूली थी। लेकिन, फिर कुछ ऐसा हुआ कि पूरे शहर में हाय-तौबा मच गई। अधिकारी और कर्मचारी दौड़ लगाने लगे। क्योंकि डीएम आवास की चारदिवारी ट्रक के पलटने के कारण गिर चुकी थी। देखने वालों ने बताया ट्रक पर गेहूं लदा था।

सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के चक्कर में वह किनारे हुआ। उसका अगला पहिया नीचे धंस गया। मामला डीएम आवास के पास का था। ट्रक सही सलामत खड़ा था। लेकिन, कोई उसकी मदद करने नहीं आया। पुलिस वालों की डांट के डर से चालक वहां से हट गया। इस बीच उसको समय रहते मदद नहीं पहुंची।

चुकी ट्रक सड़क के किनारे पहुंच गया था। पास में ही नाली थी। पूरा ट्रक गेहूं से भरा था। धीरे-धीरे पिछला पहिया भी धंस गया। अब क्या था, ट्रक डीएम आवास की चारदिवारी पर जा गिरा। ट्रक को पलटने में लगभग घंटे भर लगे। लेकिन, दीवार तो महज कुछ सेकेंड में धराशाई हो गई। आने-जाने वाले लोग नजारा देख दंग रह गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here