गर्मी के कारण सभी स्कूल 22 तक रहेंगे बंद

0
3922

बक्सर खबर। गर्मी के कारण प्राथमिक व मध्य विद्यालय 22 तक बंद रहेंगे। यह जानकारी आज शनिवार को जिलाधिकारी की प्रेस वार्ता में दी गई। मौसम की तल्खकी को देखकर यह निर्णय लिया गया है। पाठकों को ज्ञात होकि गर्मी की छुट्टी के बाद मध्य व प्राथमिक विद्यालय 18 जून को खुलने वाले थे।

वहीं दूसरी तेज गर्मी के कारण बिहार के कुछ हिस्से में छोटे बच्चे लगातार बीमार पड़ रहे हैं। इस गंभीर विषय और मौसम का तकाजा देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि फिलहाल 22 तक विद्यालयों में शिक्षण कार्य नहीं होगा। इसके उपरांत अगर विद्यालय खुले तो सुबह 6 से 11 ही चलेंगे। यह जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here