नहाने गए युवक की डूबने से मौत

0
1070

बक्सर खबर। अक्सर लोग मना करते हैं। बरसाती नदियों से दूर रहना चाहिए। लेकिन बुधवार की शाम यही चूक निमेज पुरब टोला के युवक जीउत कुम्हार (22) ने किया। गांव से बाहर धर्मावती नदी में वह नहाने गया। लेकिन अचानक वह नदी में डूब गया। आस-पास के लोगों को इसका एहसास नहीं हुआ। ऐसा हो चुका है, यह जानने के बाद स्थानीय युवकों ने वहां शव की बहुत तलाश की।

लेकिन बुधवार की देर शाम तक शव मिलने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने बताया वह पारस कुम्हार का पुत्र है। गांव के लोग शाम में अक्सर ही नदी के तरफ जाते हैं। उन्हीं में यह युवक भी शामिल था। लेकिन इसके साथ ऐसी अनहोनी होगी। ऐसा किसी को अनुमान नहीं था। जिस जगह यह हादसा हुआ। वहां प्रतिदिन लोग स्नान करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here