डीएम का आदेश-ड्यूटी बजाइए, मीडिया में आ रही खबरों पर गौर फरमाइए

0
1039

बक्सर खबर। जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह अपने काम के प्रति सजग पदाधिकारी हैं। इसके अलावा सामाजिक सरोकार व जन आकांक्षाओं के अनुरुप हो रहे कार्य पर भी उनका पुरा ध्यान है। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में वे जिला विकास समन्वय समिति की बैठक ले रहे थे। विभागवार कार्यो की समीक्षा हो रही थी। उनका सर्वाधिक जोर हर घर नल जल व पक्की नाली पर था।

जिलाधिकारी ने कहा आप सभी कार्य की गुणवत्ता, पानी टंकी, पाइप आदि पर ध्यान दें। जिस वार्ड में योजना की राशि गई है। वहां काम जल्द पूरा होना चाहिए। साथ ही साथ यह निर्देश दिया कि मीडिया में जो खबरें आ रही हैं। उनपर भी ध्यान देने की जरुरत है। क्योंकि यह पूरा मामला जन सरोकार से जुड़ा हुआ है। बैठक में जिलाधिकारी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के बाबत बताया कि अभी 1 लाख 10 हजार 113 लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। लेकिन 5800 लोग अभी भी इससे वंचित हैं।

add

हाल में मिले आवेदन तथा पूर्व के लंबित पड़े आवेदनों की सुनवायी कर उसका निष्पादन किया जाए। आपूर्ति विभाग ने बैठक में बताया कि 1,67,051 राशन होल्डरों में से 1 लाख 30 हजार 136 लोगों आधार लिंक कर दिया गया है। इस मामले में अपना जिला राज्य में 14 वें स्थान पर है। कार्ड बनाने के मामले में जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर है। वहीं नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे नल-जल व नाली निर्माण की कुल 85 योजनाएं ली गई थी। जिनमें से 77 का कार्य प्रगति पर है। पंचायत सरकार भवन निर्माण की समीक्षा के दौरान बताया गया इस योजना में कुल 24 स्थलों का चयन किया गया था। 10 पूर्ण हो गए हैं, 6 निर्माणाधीन हैं। 8 जगह भूमि विवाद के कारण मामला लंबित है। जिलाधिकारी ने वैसे मामलों में अंचलाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार समेत जिले के सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here