दिव्यांग बच्चों को मां ने स्टेशन पर छोड़ा

0
378

बक्सर खबर। दिव्यांग बच्चे और उसकी दो वर्ष की बहन को मां ने ही स्टेशन पर छोड़ दिया। घटना आज सोमवार डुमरांव स्टेशन की है। चार वर्ष का द्वियांग बालक और दो वर्ष की छोटी बच्ची एक साथ बैठे थे। देखने वालों ने बताया वे सो रहे थे। जब नींद खुली तो दोपहर बाद जोर-जोर से रोने लगे। बिलखते बच्चों का रोना जब आस-पास के लोगों ने सूना तो वे उन्हें निहारने लगे। धीरे-धीरे भीड़ जमा होने लगी।

उस भीड़ में ट्रेन के एक वेंडर ने बच्चों को पहचान लिया। यह दोनों डुमरांव मछरहटा गली निवासी मुन्ना तुरहा के बच्चे हैं। वह भी ट्रेन में सामान बेचता है। स्थानीय लोगों ने तुरंत इस बात की सूचना उसे दी। सूचना होने के बाद बच्चे उसके परिवार को सौंप दिए गए। सूत्रों ने बताया यह परिवार बहुत ही गरीब है। बड़ा बच्चा दृष्टि और शरीर दोनों से विकलांग है। जिसके कारण शायद तंगहाली में उसने ऐसा किया होगा।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here