‌‌देव दिवाली : नाथ घाट पर भी हुई गंगा आरती

0
201

बक्सर खबर। देव दिवाली उत्सव इस वर्ष सबके लिए खास रही। शहर में सवा लाख दीप गंगा घाटों पर जलाए गए। मनोरम नजारा था। इस दौरान कई घाटों पर गंगा आरती का आयोजन भी हुआ। इस विशेष मौके पर नाथ घाट में भी यह नजारा देखने को मिला। चरित्रवन इलाके के लोग वहां एकत्र हुए थे।

शहर के प्रमुख घाटों में नाथ बाबा घाट भी शामिल है। यहां देव-दिवाली समिति हर वर्ष दीप जलाती है। लेकिन, इसे खास रुप देने के लिए युवाओं ने इस वर्ष पहल की। जिसमें शिवानंद सिंह उर्फ बडे सिंह, ओमप्रकाश सिंह एवं रेडिएंट स्कूल के प्रिंसिपल राजेश सिंह, जितेन्द्र पांडेय, मुक्तिनाथ शास्त्री आदि लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here