‌‌‌गांव लौट रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला, छह के खिलाफ शिकायत

0
1229

बक्सर खबर। केसठ बाजार से अपने गांव खरवनिया लौट रहे व्यक्ति पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह वाकया आज रविवार की शाम बाड़ी नहर के पास हुआ। जो नावानगर थाना क्षेत्र की सीमा में आता है। उनके गांव के लोगों को जब पता चला कि रवि सिंह पर हमला हुआ है। तो लोग जमा हो गए। तुरंत उन्हें लेकर केसठ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। वहां से बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने बताया कि मेरे उपर पांच-छह लोगों ने मिलकर हमला किया। उनके सर में गंभीर चोट है। इस वजह से चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल कर दिया है। सूत्रों के अनुसार मारपीट में राजकमल, नीतीश, संटू समेत छह लोग शामिल थे। घटना की वजह क्या है। पूछने पर पता चला कि मारपीट के पीछे भूमि विवाद से जुड़ा मामला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here