बेटी बचाओं का संदेश लेकर प्रयाग रवाना हुई साइकिल यात्रा

0
127

बक्सर खबर। पटना से चलकर प्रयागराज को जाने वाली बेटी बचाओं-वृक्ष लगाओ जागरुकता यात्रा बुधवार की शाम बक्सर पहुंची। यहां रात्रि विश्राम के बाद आज गुरुवार को यात्रा आगे निकल पड़ी। इनके ठहरने का इंतजाम बगीचा उत्सव लान सुमेश्वर स्थान में किया गया था। यह यात्रा पांच फरवरी को पटना शहीद स्मारक से रवाना हुई थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने इसे रवाना किया था। इस अभियान का नेतृत्व पर्यावरण सेवी सुजीत कुमार भगत कर रहे हैं।

चौसा के रास्ते उत्तर प्रदेश की सीमा में जाने से पहले इनके दल को बक्सर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिमांशु चतुर्वेदी, एनडीए के प्रवक्ता अरूण राय, अजय राय, रविराज ने संयुक्त रुप से झंडी दिखा रवाना किया। हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया पार्टी के बेटी बचाओ वृक्ष लगाओ अभियान को यह दल सार्थक कर रहा है। बेटी व वृक्ष दोनों ही परिवार और पर्यावरण के संरक्षक हैं। इस लिए इनका संरक्षण और संवद्र्धन हमारी जिम्मेवारी है। इस दल में श्रानदीप, सुरेन्द्र राम, सुनील कुमार, सुरमा, सुधांशु यादव, प्रमोद राय, विकास राय, मुकेश, मंटू, प्रशांत, विक्रम, विपिन और संजीव साह शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here