अपराधियों में हड़कंप: तेवर में प्रशासन 117 पकड़े गये, 52 को जेल

0
1605

बक्सर खबर: बक्सर एसपी अपराधियों को लेकर कड़े तेवर है। जिससे अपराधियों हड़कंप मचा हुआ है। पिछले 24 घंटों जिले के विभिन्न थानों में पुलिस फरार अपराधियों पर शामत बन कर गिरी है। कोर्ट व थानों से फरार विभिन्न मामलों वांछित अपराधियों को सूची बनाई गई है। जिसमें सोमवार की रात पुलिस का कहर टूटा है। जिले में 117 लोगों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें 52 को जेल भेजा है और दो कुर्की भी हुआ है।

एसपी राकेश कुमार ने बक्सर खबर को बताया कि टाउन थाना में 46 आरोपियों को पकड़ा गया है। वहीं कोरानसराय में 21 अपराधिक प्रवृति के लोगों को पकड़ा गया है एक अपराधी की कुर्की हुई है। इसके अलावे राजपुर में 39 आरोपियों को पकड़ा गया है एक कुर्की भी किया गया। वहीं नया भोजपुर ओपी ने रिकवरी अच्छी की है। राकेश ने बताया कि पुलिस ने अपराध में शामिल लोगों को नही बक्सेगी। अपराधी कुछ दिन कानून व पुलिस को चकमा दे सकते है। लेकिन बच नही सकते है चाहे वो कितना भी बड़े हो। वहीं सभी थानाध्यक्षों को कई सख्त निर्देश दिए गये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here