‌सराय फाटक में विवाद, दो पक्ष आए आमने-सामने, पुलिस हलकान

0
939

बक्सर खबर। शहर के सराय फाटक व खलासी मुहल्ले इलाके में दो पक्ष के युवकों के बीच बुधवार को विवाद हो गया। मारपीट इस मोड़ पर पहुंच गई कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वहां पहुंची नगर थाने की टीम सबको थाने उठा ले आई। लेकिन, वहां आकर मामला सुलझने की बजाय और उलझ गया। हुआ यूं कि आज सुबह आठ दस लड़कों ने मिलकर तीन लड़कों को पीट दिया। ऐसा करने वाले युवक पकड़े गए कुछ भाग निकले। मुख्य आरोपी पकड़ा गया। शहर के कुछ राजनीतिक लोग भी इसमें पहुंचे।

पहले तो यह आरोप लगा कि यह युवक कल हुए भारतीय सेना के समर्थन में कार्यक्रम से आहत हैं। इस लिए आज मारपीट की। लेकिन, पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया मुख्य आरोपी दर्जे का लफुआ है। उसने मुहल्ले की एक लड़की को फोन पर मैसेज किया था। जब यह बात उसके घर वालों को पता चली तो उन्होंने उसे पकड़ कर धो दिया। उसका बदला लेने के लिए उसने अपने आठ-दस दोस्तों को जमा किया और लड़की के भाइयों को पीट दिया। लेकिन, इतने में रानीतिक दल के लोग पहुंच गए। अपने उपर दूसरे संगिन आरोप लगते देख उस युवक ने पुलिस को बताया कि मैंने मैसेज भेजा था। विवाद की यह मुख्य वजह है। सूचना मिली तो सदर डीएसपी सतीश कुमार नगर थाना पहुंचे और दोनों पक्षों से बात की। उन्होंने विवाद को सलटाने का प्रयास किया। मामला उलझता देख डीएसपी ने कहा आप सभी चाहें तो मुकदमा दर्ज करें। पुलिस अपना काम करेगी। खबर लिखे जाने तक इस विवाद को सलटाने का प्रयास नगर थाने में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here