डेट याद बा नू, 19 मई सुबह सात बजे से

0
241

बक्सर खबर। लोकसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। प्रशासन इसमें पूरी तरह जुट गया है। इतना ही नहीं वह आम लोगों को जागरुक करने में भी लगा है। इसके लिए लगातार जागरुकता कार्यक्रम हो रहे हैं। आज बुधवार को मिला मैदान से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेन्द्र सिंह, पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा, सदर एसडीओ कृष्णकांत उपाध्याय, डीएसपी सतीश कुमार व अन्य सभी छोटे बड़े अधिकारी इसमें शामिल हुए।

डीएम ने शहर का भ्रमण किया और सबसे आग्रह किया। चुनाव में सत-प्रतिशत मतदान करें। देश जाने की बिहार का बक्सर यूं ही खास नहीं है। आपके पास अवसर यह साबित करने का। आप देश के सबसे जागरुक मतदाता हैं। एसडीओ केके उपाध्याय माइक लेकर लोगों को जागरुक करते चल रहे थे। डेट याद बा नू, 19 मई के मतदान बा। प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहर के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कारवां जिधर से गुजरा सड़क लोगों से पट गई। एसडीओ ने बताया कल गुरुवार को सुबह 7:30 बजे से मोटरसाइकिल रैली निकलेगी। हम सभी नगर वासियों और आस-पास के लोगों से आग्रह करते हैं। इसमें जरुर शामिल हों। हैपी बक्सर की कल्पना लिए काम करने वाले आर्ट आफ लिविंग के सदस्य भी इसमें शामिल हुए। इसके अलावा आंगनबाड़ी, एनसीसी के कैडेट पूरे जोश के साथ मतदाताओं को जागरुक करने के लिए घंटो शहर में चलते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here