कम्प्यूटर शिक्षक हत्याकांड में आरोपी आशुतोष ने किया समर्पण

0
4692

बक्सर खबर। ईश्क के चक्कर में फंसे कम्प्यूटर शिक्षण संस्था के ट्यूटर सुधांशु शर्मा की हत्या 12 जून को डुमरांव में हुई थी। मृतक के पिता रामजी शर्मा ने इस मामले में आशुतोष राय समेत उसके परिवार के पांच सदस्यों और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस घटना के मुख्य आरोपी आशुतोष की पुलिस सरगर्मी से तलाश रही थी।

क्योंकि सभी जानते थे। मां और पिता ने मिलकर सुधांशु को नहीं मारा होगा। उसकी हत्या रात के बारह बजे हुई थी। ऐसा तो युवक ही कर सकते हैं। इस लिए आशुतोष की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था। इस बीच आज शुक्रवार को उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी। उनके अनुसार वह डुमरांव शहर के डीएस कालोनी में रहता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here