‌‌‌विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिया पर्यावरण पर जोर

0
284

बक्सर खबर। बक्सर पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कक्षा पांच से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने लगभग सौ तरह का मॉडल बनाए। जिसमें सबसे प्रमुख रहा पर्यावरण, उर्जा के स्त्रोत और मौजूदा चुनौतियां। जल संरक्षण, पर्यावरण, रोबोट, चन्द्रयान, राकेट, सोलर सिस्टम जैसे अनेक प्रोजेक्ट बच्चों ने तैयार किए। उन्होंने देश ही नहीं वरन पूरे विश्व को ध्यान में रखकर अपने मॉडल बनाए थे। जिसकी जरुर पूरे विश्व को है। नन्हें वैज्ञानिकों का कौशल देख अभिभावक और अतिथि उनके लगन की प्रशंसा कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाक्टर महेन्द्र प्रसाद, मीना सिंह पूर्व चेयरमैन, साहित्यकार कुमार नयन, प्रो कमल बिहारी सिंह, अमरनाथ ओझा और विद्यालय के निदेशक निर्मल कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से किया। डा महेन्द्र ने कहा बच्चों ने देश और दुनिया की चुनौतियों की तरफ सबका ध्यान खींचा है। इनकी प्रशंसा होनी चाहिए।

मीना सिंह ने उनके भविष्य के लिए मंगल कामनाएं की। निदेशक निर्मल सिंह ने कहा प्रतिभा हरेक बच्चे के अंदर होती है। आवश्यकता है हमें उसे निखारने की। जो कुशल शिक्षक ही कर सकते हैं। कुमार नयन, कमल बिहारी सिंह, अंग्रेजी के शिक्षक बिहारी सिंह आदि ने कहा बच्चों का अनुशासन और लगन देख ऐसा लग रहा है। विद्यालय अपने बच्चों के प्रति संवेदनशील हैं। इस दौरान दयानंद पांडेय, श्रीकांत दुबे, हरेन्द्र सिंह, हरेराम सिंह, तेजेन्द्र सिंह, गीता, नूतन, रोमानी, संगीता कुमारी, निशा कुमारी, रागीनी देवी, अंतिका कुमारी, ललिता कुमारी, सिमरन कुमारी, अर्चना पांडेय आदि शिक्षकों कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। अन्य अतिथियों में प्रभंजन भारद्वाज, छबिला सिंह, भरत प्रसाद, अधिवक्ता जनार्दन सिंह, अमर नाथ ओझा आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के समापन पर छात्रों, शिक्षकों और अतिथियों का प्राचार्य प्रीति कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here