इंटर के छात्र की हत्या, पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

0
989

बक्सर खबरः इंटर के छात्र की हत्या कुछ लोगों ने मिलकर कर दी। घायल छात्र ने बीते दिन अस्पताल में दम तोडा। जिसका उपचार पिछले तीन माह से चल रहा था। पूरा वाकया कुछ यूं है। शहर के बुधनपुरवा मुहल्ले से राहुल कुमार श्रीवास्तव (14) का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। बुरी तरह घायल कर उत्तर प्रदेश के नरहीं थाना इलाके में फेंक दिया। उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया था। तीन माह से इलाजरत छात्र ने बीते दिन दम तोड दिया। इस मामले में छात्र के पिता अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कुल छह लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सूचना के अनुसार नगर थाना में पहले से अपहरण कर घायल करने की प्राथमिकी दर्ज है। पीड़ित परिवार इटाढी थाना अंतर्गत नुवांस गांव का मूल निवासी है।

add

मृतक छात्र के पिता का आरोप हैं जिन लोगों ने उसका अपहरण किया था। उनके द्वारा उसी रात हत्या का प्रयास किया था। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस के अनुसार अरुण श्रीवास्तव न्यायालय में पेशकार हैं। शहर के बुधनपुरवा मुहल्ले में किराए पर रहते हैं। उनके चौदह वर्षीय पुत्र की हत्या के पीछे क्या वजह थी। पुलिस अभी तक यह भी पता नहीं कर पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here