मैट्रिक : चौसा का अभिनव राज्य एवं रीतेश बना जिला टॉपर

0
1547

बक्सर खबर। आज बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए। बोर्ड द्वारा जारी सूची में जिन दस छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनायी है। उनमें अपने जिले के चौसा गांव का अभिनव भी शामिल है। उसे राज्य में सातवां स्थान मिला है। उसके कुल अंक 477 हैं। मैट्रिक की परीक्षा उसने सिमतुल्ला विद्यालय से दी है। जहां के अधिकांश छात्रों ने राज्य में सर्वोच्च स्थान पाया है। बोर्ड द्वारा जारी जिला वार सूची में पांच-पांच छात्रों का नाम शामिल किया गया है। अपने जिले के टॉप फाइव में रीतेश कुमार सोनवर्षा हाई स्कूल, पुत्र विश्वनाथ चौधरी को कुल 459 अंक प्राप्त हुए हैं। दूसरे स्थान पर कृष्णानंद सिंह पुत्र संतोष कुमार सिंह, एमपी हाई स्कूल बक्सर का नाम है। उसे कुल 458 अंक प्राप्त हुए हैं। तीसरे नंबर पर राहुल कुमार सिंह पिता छठू प्रसाद सिंह, हाई स्कूल पुलियां को कुल 456 अंक मिले हैं। चौथे स्थान पर कविता कुमारी पुत्री गौतम कुशवाहा का नाम है। वह महदह हाई स्कूल की छात्रा है, जिसे कुल 452 अंक मिले हैं। पांचवें स्थान पर नंदनी कुमारी पुत्री जितेन्द्र सिंह का नाम है। जो एपी शर्मा हाई स्कूल नया भोजपुर की छात्रा है।

डाक्टर बनना चाहता है अभिनव
बक्सर खबर। चौसा के रहने वाले अभिनव ने बताया वह डाक्टर बनना चाहता है। उसने प्राथमिकी शिक्षा गांव के विद्यालय, पांचवीं में कैम्ब्रीज स्कूल चौसा का छात्र रहा। फिर उसने लक्ष्य बनाया कि उसे बिहार बोर्ड में टॉप करना है। सो सिमतुल्ला विद्यालय में जाकर दाखिला लिया। आज उसकी सफलता पर पिता उमेश सिंह(किसान) मां रंभा देवी और भाई बहनों के अलावा पूरे परिवार को गर्व है। बक्सर खबर के संवाददाता से बातचीत में उसने कहा कि मैं डाक्टर बनना चाहता हूं। जिससे हर जरुरत मंद की सेवा की जा सके। वैसे अभिनव बहुत ही होनहार छात्र है। यही नहीं वह अपने गांव में भी बाल मजदूरी के खिलाफ अभियान चलाता है। उसने अपने साथियों का समूह बनाकर ह्वाट्सएव के माध्यम से बाल मजदूरी के खिलाफ अभियान चला रखा है। उसका कहना है सभी छात्रों को शिक्षा मिलनी चाहिए। गरीबी और मजबूरी के नाम पर छोटे बच्चों को स्कूल से दूर करना सबसे बड़ा अपराध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here