आशीर्वाद लेना है तो पीपी रोड आइए, नजारा देखना है तो मेन रोड से जाइए

2
4443

बक्सर खबर : दुर्गा पूजा उत्सव का नजारा देखना हो तो बक्सर शहर में देखिए। शाम ढ़लते ही सड़क पर जो नजारा दिखता है। उसकी भव्यता का अंदाजा आप स्वयं ही लगा सकते हैं। शहर के पीपी रोड में ताड़का नाला के पास हजार हाथों वाली मां की प्रतिमा स्थापित है। जहां मां आर्शीवाद की मुद्रा में हैं। इस वर्ष शहर की सबसे विशाल भव्य प्रतिमा में इसका स्थान है।

इसी सड़क में आगे बढऩे पर अलका सिनेमा के पास सफेद रंग में मां की आकर्षक प्रतिमा विद्यमान है। पीपी रोड में ही पुराना चर्च के पास नेहरु कला निकेतन ने इस वर्ष भव्य पंडला के साथ मां की प्रतिमा को पालकी में सवार किया है। यहां से आगे बढऩे पर पुराना थाना के पास वैष्णव देवी की गुफा में मां का दरबार बना है। सिविल लाइन क्लब में पारंपरिक दुर्गा पूजा का नजारा देखने लायक है। यह सिलसिला गोलंबर तक बरकार है।

सिंडिकेट की स्वचालित मूर्तियां

इलेक्ट्रानिक मूर्तियां सिंडिकेट पर
बक्सर : वर्षों की पुरानी परंपरा को बरकार रखते हुए सिंडिकेट के पास विश्वकर्मा इंजीनियरिंग ने इस वर्ष भी स्वचालित मूर्तियां बनाई हैं। यहां भगवान शिव की पूजा करते पंडित, राक्षस वध करते गणेश जी, भगवान कृष्ण को माखन खिलाती मैया यशोदा। सबकुछ यहां देखने को मिलेगा।

गंगा पुल गोलंबर का पगला मंदिर( पंडाल)

पगला मंदिर वृंदावन गोलंबर पर
बक्सर : नगर के गंगा सेतु गोलंबर पर इस वर्ष पगला मंदिर बनाया गया है। यह मंदिर वैसे से भगवान भोले के वैराग्य रुप को याद दिलाने वाला हैं। लेकिन इसके अंदर मां भगवती के नवों रुप के दर्शन होंगे।

गोलंबर के पगला मंदिर में विराजमान नव दुर्गा

अदभूत है मेन रोड का नजारा
बक्सर : शहर के मेन रोड में इस वर्ष पूजा जगह के अभाव में छोटे बनाए गए हैं। लेकिन आकर्षक मूर्तियों की स्थापना में इनका कोई जोड़ नहीं है। कृष्णा सिनेमा के पास गुफा में मां की प्रतिमा है। जहां सूखते पेड़ों का दर्द झलकाया गया है। आगे बढऩे पर बडी देवी में मां दुर्गा भगवान शंकर की आकृति बनाती दिखती हैं। महज कुछ कदम आगे सफेद मूर्तियां बनी हैं। जहां ब्रह्मा जी भी विराजमान हैं। कुछ कदम पर पच्चीस शिश वाली मांग की प्रतिमा है। मेन रोड से होते ठठेरी बाजार दक्षिण त्रिमुहानी पर बगैर पंडाल के विशाल आकार वाली बैक ग्राउंड लिए मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा है। जहां लाइन के इफेक्ट से रंग बदलता नजारा देखने को मिलता है।

मेन रोड का नजारा
ठठेरी बाजार दक्षिणी त्रिमुहानी
कृष्णा सिनेमा के पास गुफा में मां की प्रतिमा
पच्चीस शीर वाली मां दुर्गा मेन रोड में
बडी देवी स्थान पर भगवान भोले का छाया चित्र बनाती मां दुर्गा
मेन रोड मे मां दुर्गा की आराधना करते समस्त देवी देवता

लाल किले में विराजमान हैं मां दुर्गा
बक्सर : प्रत्येक वर्ष कुछ नया दिखाने के लिए मशहूर सत्यदेव गंज नई सब्जी मंडी के पास इस वर्ष लालकिला की झांकी बनी हैं। जिसके उपर तिरंगा लहरा रहा है। उसमें मां की आकर्षक प्रतिमा विराजमान है। इसी तरह नगर के ज्योति चौक पर आकर्षक पंडाल व अंबेडकर चौक पर नव दुर्गा की प्रतिमा बनाई गई है। चरित्रवन श्मशान मोड पर भी आकर्षक पंडाल बना है।

सत्यदेव गंज में बना लाल किला
चरित्रवन श्मशान मोड का पंडाल
सिविल लाइन क्लब की प्रतिमा
अंबेडकर चौक पर विराजमान नव दुर्गा
अलका सिनेमा के पास पंडाल में सफेद प्रतिमा
पीपी रोड में पुराना चर्च के पास पालकी में सवार मां दुर्गा
पुराना थाना के पास बना वैष्ण्‍व मंदिर

2 COMMENTS

  1. शानदार ।डुमराँव व बक्सर की दुर्गा माँ के दर्शन बक्सर खबर के माध्ययम से हो गई।हार्दिक बधाई।माँ दुर्गा बक्सर खबर के सभी रिपोर्टटर और बक्सर जिलावासी सभी पर अपनी कृपा बनाए रखे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here