भाजपा का निकला जुलूस, 1 लाख 17 हजार से जीत दर्ज

0
606

बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी ने 17 वीं लोकसभा के चुनाव में बक्सर संसदीय क्षेत्र से जीत दर्ज की है। एनडीए के उम्मीदवार अश्विनी चौबे को कुल 4 लाख 73 हजार 53 मत प्राप्त हुए। जिसमें पोस्टल मतों की संख्या 4363 रही। उन्होंने 1 लाख 17 हजार 609 वोट से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे नंबर पर रहे राजद के प्रत्याशी जगदानंद सिंह को 3 लाख 55 हजार 444 मत प्राप्त हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने रात नौ बजे के लगभग सांसद अश्विनी चौबे को प्रमाणपत्र सौंपा।

उनके द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार भाजपा को लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों से जीत मिली है। सर्वाधिक बढ़त बक्सर, डुमरांव, दिनारा और रामगढ़ से मिली है। वैसे ब्रह्मपुर और राजपुर में जीत का अंतर थोड़ा कम है। लेकिन, सभी विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा ने शुरू से बढ़त बनाए रखी। प्रमाणपत्र मिलने के उपरांत भाजपा का जुलूस निकला। भाजपा समर्थकों ने जमकर पटाखें चलाए और भारत माता की जय के नारे लगाए।
जाने किस उम्मीदवार को मिले कितने मत
बक्सर खबर। इस बार के चुनाव में कुल 15 उम्मीदवार चुनाव लड़े थे। सोलहवां उम्मीदवार नोटा था। उसने भी इस चुनाव में कीर्तिमान बनाया है। वह सभी निर्दलीय उम्मीदवारों में आगे रहा। इतना ही नहीं 16 लोगों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से भी नोटा को वोट किया है। एक नजर प्रत्याशियों को मिले मत पर।
1 भाजपा के अश्विनी चौबे 4,73,053
2 राजद के जगदानंद सिंह 3,55,444
3 बसपा के सुशील सिंह 80261
4 जनतांत्रिक के अनिल कुमार 9756
5 आरडीयू के अनिल राय को 1907
6 भासपा के उदय कुमार राय 14170
7 वोटर्स पार्टी के धनजीत सिंह 4171
8 प्रसपा के रविराज को 1778
9 विनोद कुमार विक्रांत को 1617
10 संतोष यादव बहुजन मुक्ति 2236
11 अरविंद कुमार पांडेय 2351
12 जयप्रकाश राम निर्दलीय 2233
13 रंजीत सिंह राणा को 3905
14 राकेश कुमार राय 6802
15 रामचन्द्र सिंह यादव को 10730
16 नोटा को 16447
इसके अलावा पोस्टल बैलेट से प्राप्त कुल मतों में से 101 मत रिजेक्ट किए गए। सभी परिणाम घोषित हो जाने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने अश्विनी चौबे को प्रमाणपत्र सौंपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here