भाजपा: एक लाख नौ हजार की बढ़त, 81 हजार की गिनती शेष

0
350

बक्सर खबर। लोकसभा चुनाव की मतगणना अब समाप्ति के कागार पर है। 9 लाख 316 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। अब तक भाजपा ने 1 लाख 09 हजार 550 मत से बढ़त बना ली हैं। वहीं राजद को 23 चरण की समाप्ति पर 3 लाख 24 हजार 662 वोट मिले हैं। बसपा तीसरे नंबर पर है। उसे 70 हजार 841 मत मिले। चौथे नंबर पर नोटा है। उसे अभी तक की मतगणना में 15 हजार 3 वोट मिले हैं।

मतगणना समाप्त होने के बाद हम आपको बताएंगे। 2014 के चुनाव में किसको कितने मत मिले थे। आज उससे अधिक मत पाकर भी चुनाव लड़ने वाले धुरंधर हार रहे है। वैसे इस चुनाव में सर्वाधिक नुकसान बसपा को हुआ है। उसका वोट बैंक खिसका है। इसकी चर्चा परिणाम आने के बाद होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here