बिहार सरकार से नाराज है पूर्व सैनिक संघ

0
250

बक्सर खबर। बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ राज्य सरकार से खफा है। क्योंकि यहां की सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। रविवार को संगठन की बैठक नगर के चीनी मिल इलाके स्थित कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व सूबेदार हरेन्द्र तिवारी अध्यक्ष ने की। इसमें पूर्व सैनिकों एवं उनकी विरांगनाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अध्यक्ष ने वेतन संबंधी विषय पर चर्चा करते हुए कहा राज्य सरकार हमारी अनदेखी कर रही है।

जिले में सैनिक कल्याण कार्यालय बनाने के लिए भूमि की मांग की गई थी। 50 डीसमल जमीन मंजूर हुई जिसके एनओसी के लिए सिंचाई विभाग को पत्र भेजा गया है। लेकिन, वहां से कोई जवाब नहीं आया। संघ के अनुसार इसके लिए स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कई बार पत्र द्वारा आग्रह किया जा चुका है। सिंचाई विभाग के मंत्री के आवास तक लोग मिलने गए। बावजूद इसके प्रस्ताव अभी भी लंबित पड़ा है।

add

सैनिक संघ ने मीडिया से इस सिलसिले में अपनी बात सरकार के सामने रखने का आग्रह किया है। साथ ही सरकार के खिलाफ गांव-गांव में सरकार विरोधी अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर चौबे ने किया। बैठक में राजबली सिंह महासचिव, भरत मिश्रा, उमाकांत शर्मा, सुनील सिंह, शंभू सिंह, फूलबदन सिंह, मालती देवी, सुनीता देवी, छठीया देवी, अलख नारायण श्रीवास्तव, लाल बिहारी सिंह, सुबाष ओझा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here