भइया हो- बहीन हो, देशवा खातीर मोदी जरुरी : पवन सिंह

0
828

बक्सर खबर। भोजपुरी अभिनेता व भाजपा नेता पवन सिंह ने गुरुवार को सिमरी मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। भाजपा उम्मीदवार अश्विनी चौबे के समर्थन में आए पवन सिंह ने कहा कि भइया हो बहीन हो देशवा खातीर मोदी जरुरी बाडऩ। तबे होई राष्ट्र के विकास। उनको सुनने के लिए बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे। अपने संक्षिप्त भाषण में उन्होंने कभी भोजपुरी तो कभी हिन्दी का प्रयोग किया। युवाओं की मांग पर भाजपा के प्रचार का गीत भी सुनाया। सबका आह्वान करते हुए उन्होंने मोदी की वापसी बहुत जरुरी है। नरेंद्र मोदी को पुन: पीएम बनाने के लिए आपलोगों का आशीर्वाद लेने आया हूं। पूरे देश में एनडीए की सुनामी चल रही है। हर जगह एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं। मगर मैं यहां इस विश्वास के साथ आया हूं कि बक्सर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी की जीत पूरे देश के लिए मिसाल बने। महागठबंधन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि देश के विकास व राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर सबूत मांगने वालों का दिन लद गया है। इसलिए वे अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। लोगों की मांग पर उन्होंने मोदी जी के पीएम तु बनइह भगवान हो व अभिनंदन का अभिनंदन है गीत की प्रस्तुति कर दर्शकों की खुब तालियां बटोरी।

वही भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि देश को अभी मोदी की जरुरत है। पिछले पांच वर्षो में विश्व पटल पर भारत की की जो शान बढ़ी है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व क्षमता का परिचायक है। दोपहर साढ़े तीन बजे के आसपास जैसे ही उनका हेलीकाप्टर मैदान में लैंड किया। उनकी एक झलक पाने को नौजवान बेताब हो उठे। इस दौरान प्रशासन द्वारा की गई सारी व्यवस्थाएं धराशाई हो गई और लोग बैरिकेटिंग तोड़ मंच तक पहुंच गए। मंचासीन होते ही पवन सिंह ने विशाल जनसमूह को भैया, बहिनी, चाचा, चाची कह कर शांत कराया। सभा में लोगों की अत्यधिक भीड़ के कारण प्रशासन की सारी व्यवस्था धराशाई हो गई। उनके आने से पूर्व सभा को किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सत्येन्द्र कुंवर, अशोक लाल, विद्यांचल राय, सुशील राय, शेषनाथ पाठक, दयाशंकर राय, धीरेंद्र पाठक, मकरध्वज राय, सोनू दूबे, जितेन्द्र दूबे, अनु तिवारी आदि ने भी संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here