सावधान : मोबाइल से बच्चों की आंख हो रही खराब

1
1742

बक्सर खबर। बच्चों को मोबाइल से दूर रखें। इसके लिए जरुरी है आप भी उनके सामने मोबाइल के अधिक प्रयोग से बचें। क्योंकि छोटे बच्चों को इससे दूर रखना माता-पिता की जिम्मेवारी है। इसे ने समाज बदल सकता है। न सरकार ऐसा कर सकती है। यह बातें एक शोध में सामने आई हैं। उत्तर प्रदेश के चिकित्सकों ने एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें कहा गया है। 10 प्रतिशत बच्चों की आंख टेढ़ी हो रही है। 18 प्रतिशत बच्चों की रोशनी कमजोर हो रही है।

बच्चों में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। क्योंकि उनके शरीर का हर अंग कोमल होता है। समय से पहले उनके अंग जरुरत से ज्यादा दबाव नहीं झेल सकते। इस बारे में बात करने पर आंख के डाक्टर नवनीत बताते हैं कि लगातार मोबाइल और कम्प्यूटर के प्रयोग से कम्प्यूटर विजन सिंड्रोम नाम की बीमारी होती है। अभी हमारे शहर बक्सर में नजर टेढ़ी होने की बीमारी तो सामने नहीं आई। लेकिन, आंख की रोशनी प्रभावित होने की शिकायत लगातार मिल रही है। इस लिए जरुरी है कि समय रहते इस पर ध्यान दिया जाए। अन्यथा आने वाले समय में बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। इस खबर के साथ अखबार में प्रकाशित शोध की प्रति दी जा रही हैं। इसे  प्रकाशित करने के पीछे हमारा उद्येश्य यह है कि आप भी सचेत हों।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here