दारू बेचने का बना रहे थे दबाव, मना किया तो मार दी गोली

0
1067

बक्सर खबर। जिले की कानून व्यवस्था का भगवान ही मालिक है। अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। आए दिन वे घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। आज बुधवार को बदमाशों ने एक व्यक्ति को इसलिए गोली मार दी क्योंकि वह उनके कहने पर दारू बेचने से मना कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर में कोईरपुरवा का कमलेश कुमार सिंह पुत्र लडडू सिंह ईटाढ़ी रोड के डीएवी से पांडेय पट्टी की ओर जा रहा था। तभी पीछे से दो बाइक पर सवार चार लोग उसके पीछे पड़ गए। थोड़ी दूर जाने के बाद उनमें से एक ने आव देखा न ताव और कमलेश को गोली मार दी। गोली उसके दाहिने पैर में लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। उसके गिरते ही बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। कमलेश का कहना है कि चार बदमाशों में से वह दो को पहचानता है। उनमें से एक कुशल सिंह महदह का रहने वाला है जबकि दूसरा बंटी नई बाजार का निवासी है। कमलेश का कहना है कि वह बक्सर से बाहर रहकर नौकरी करता था। हाल ही में यहां आया है। ये लोग दारू बेचने के लिए उस पर दबाव बना रहे थे। उसके मना करने पर वारदात को अंजाम दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here