दिनेशलाल निरहुआ के खिलाफ भोजपुरी न्यास का विरोध

0
1297

बक्सर खबर। भोजपुरी गायक व अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के खिलाफ विरोध के स्वर उठ रहे हैं। भोजपुरी विकास न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभंजन भारद्वाज ने इसके लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है उन्हें राजनीति में लाना गलत है। जिसने भोजपुरी भाषा को अपमानित किया हो। उसे लोकसभा का रास्ता दिखाना गलत है।

पत्र में कई तर्क दिए गए हैं। पाठकों को ज्ञात हो कि दिनेश लाल निरहुआ को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट से वे चुनाव लडऩे जा रहे हैं। उनका सीधा मुकाबला उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से है। जो समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here