प्रशासन के खिलाफ विधायक की आमसभा, एक को बंदी का ऐलान

0
1038

बक्सर खबर। सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी इन दिनों प्रशासन पर आग बबूला हैं। वजह जो हो उनके अनुसार जिले का प्रशासन बहुत ढि़ला है। प्रशासन के खिलाफ अपने अभियान को कारगर बनाने के लिए सोमवार को आमसभा बुलाई। नगर के श्रीचंद्र मंदिर पर दोपहर बाद सभा हुई। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा व्यवसायी, छात्र राजनीति से राजनीति के मुख्य धारा में आए युवा नेता और कुछ व्यवसायी शामिल हुए।

इन सभी को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा हम प्रशासन की ईट से ईट बजा देंगे। हमारा इतिहास है लड़ाई से हम पीछे नहीं हटते। हम कमीशन नहीं खाते, मांग कर खा लेते हैं। लेकिन यहां के प्रशासन का पैसा थाने-थाने बंधा है। ऐसे पदाधिकारियों को हटा कर दम लेना है। इसके समर्थन में आप सभी एक दिन की आंशिक बंदी करें।

add

जिससे सरकार को पता चला बक्सर के नेता ही नहीं व्यवसायी भी प्रशासन के खिलाफ हैं। सभा के दौरान यह तय हुआ 1 जून को शहर में बंदी रहेगी। सिर्फ दुकानें बंद रहेंगी। यातायात व चिकित्सा सेवा यथावत चलती रहेंगी। इस निर्णय के साथ आमसभा समाप्त हुई।
आप भी देखें सदर विधायक ने क्या कहा:-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here