दुर्घटना में चार घायल, एक पटना दूसरा वाराणसी रेफर

0
1364

बक्सर खबर। छठ पर्व के दौरान हर तरफ उल्लास का महौल है। वहीं जिले में दो जगह से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है। दोनों जगह बाइक की आमने सामने टक्कर में चार लोग घायल हुए। पहली घटना डुमरांव-बिक्रमगंज मार्ग पर मुकुंदडेरा स्कूल के पास हुई। दोनों बाइक सवार घायल हुए। दुर्घटना सुबह पौने आठ बजे के लगभग हुई। एक घायल को स्थानीय उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया। पूछने पर उसने कहा कि मैं दावथ रोहतास का रहने वाला हूं।

वहीं दूसरी घटना इटाढ़ी रोड में हुई। यहां भी दो बाइक सवार टकरा गए। जिसमें करहगर के रहने वाले गणेश प्रसाद घायल हो गए। वे बाइक से अपनी पत्नी के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। इसकी सूचना बक्सर खबर को आंदोलन संगठन के अध्यक्ष गिट्टू तिवारी ने दी। उन्होंने बताया हम लोग बक्सर शहर में व्रतियों के लिए बने स्टाल पर पूजा सामग्री वितरीत कर रहे थे। इतने में अमित नाम के युवक का फोन आया। उसने बताया यहां एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हैं। उनका एक पैर मानो टूट गया है। कोई मदद करने वाला नहीं है। साथ की महिला रो रही है। हम लोग तुरंत इटाढ़ी अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल ले आए। लेकिन, स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा आप इनको ट्रामा सेंटर ले जाएं। मजबूरन यहां से एंबुलेंस उपलब्ध करा कर उन्हें वाराणसी भेजा गया। गिट्टू के अनुसार इस कार्य में अमित और उनके साथी दिलीप ने बहुत मदद की।

add

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here