आप नेतृ श्वेता पाठक दिल्ली रेफर, मारपीट में हुई थी घायल

0
1590

बक्सर खबर। आम आदमी पार्टी की पूर्व लोकसभा उम्मीदवार श्वेता पाठक घायल हो गई हैं। दो दिन पहले उनके उपर ईटाढ़ी में कुछ लोगों ने हमला किया था। सत्रह जून का सदर अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें चिकित्सक ने पटना रेफर कर दिया था। वहां से उपचार के बाद अब उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है।

पाठक ने मीडिया को दी गई जानकारी में बताया। सर में गहरी चोट है। अंदर खून जम गया है। गले की हड्डी में भी फ्रैक्चर हुआ है। इन कारणों से उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है। पाठक के अनुसार उनके उपर सत्रह की शाम वे अपने चाचा के यहां जा रहीं थी। इसी बीच समूह बनाकर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। गला पकड़कर मारने लगे। उस पक्ष के लोगों का चाचा से जमीन का विवाद है।

add

पिछले वर्ष भी अगस्त में विवाद हुआ था। तब मुकदमा दायर किया गया था। इसकी खबर स्थानीय समाचारपत्रों में आई थी। इस बार भी उन लोगों ने मेरे उपर हमला किया। वहीं पुलिस के अनुसार इटाढ़ी गांव के इस विवाद में दूसरे पक्ष से चन्द्रशेखर भर ने लिखित शिकायत दी है। पाठक की तरफ से इसकी शिकायत नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here