14 से प्लास्टिक के थैलों पर पूर्ण प्रतिबंध

1
553

बक्सर खबर। राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक के थैलों पर पूर्णत: रोक लगा दी है। इस माह की 14 तारीख से इसके उपयोग और खरीद-बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो जाएगा। आम जन को इसके लिए जागरुक करना होगा। जागरुकता के लिए 11 से 14 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। आज मंगलवार को सुबह किला मैदान से जागरुकता रैली निकाली गई। बुधवार को भी सुबह सात बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

साथ विभिन्न कार्यक्रमों में लोगों को इसकी शपथ दिलाई जाएगी। वे प्लास्टिक के बने पैकेट, थैलों का उपयोग नहीं करें। प्रधान सचिव नगर विकास विभाग ने इसका पत्र सभी जिलों को जारी किया है। इसकी जगह जुट अथवा पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाने वाले बैग अथवा थैलों के उपयोग की सलाह दी गई है। यह जानकारी सदर एसडीओ गौतम कुमार ने दी।

1 COMMENT

  1. sir please बिस्कुट, कुरकुरे,मसाला वैगरह का भी प्लास्टिक बन्द होगा ,?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here