अलग-अलग घटना में दर्जनों झोपड़ीयां राख, महिला की मौत

0
532

बक्सर खबरः पिछले 48 घंटे में जिले के अलग-अलग हिस्सों में आगलगी की घटनाओं में दस झोपड़ीनुमा आशियाने जल कर राख होगे।
धनसोई थाना
करमा गांव में बुधवार की रात्रि आगजनी की घटना में एक 35वर्षीय महिला मिकी देवी की झुलस कर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार की रात में सभी लोग घर में सोये हुए थे। रात्रि दो बजे के करीब विद्युत शार्ट-सर्किट से उत्पन्न चिंगारी से मिंकी देवी, अयोध्या खरवार, नन्दजी खरवार के घर में आग लग गई। आस-पास के ग्रामीण आग पर काबू पाते कि आग ने पूरा विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के सबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भैसूर अयोध्या चैधरी के गाय-भैंस को बचाने के चक्कर में महिला मिकी देवी के ऊपर जलती हुई झोपडी गिर पडी। जिसकी वजह से मौके पर ही महिला की मौत हो गई। जबकि दोनों मवेशी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस आगजनी की घटना में न केवल तीनों घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। बल्कि मृतक महिला के बच्चों के सर से पिता का साया तो पहले ही उठ गया था। अब माता का सहारा भी छिन गया। मृत महिला के लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रशासन के द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अजय कुमार सिंह तत्काल सहायता राशि के तहत बाईस हजार रूपये का चेक जबकि अंचलाधिकारी राकेश कुमार द्वारा तीनों पीडित परिवारों के बीच 4200-4200 रूपये का तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराया गया। वही मौके पर अंचलाधिकारी श्री कुमार द्वारा मृतक के परिजनों को चार लाख रूपये का मुआवजा देने की बात कही गई।
सिमरी थाना
बुधवार शाम 7:30 बजे सिमरी थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव के मल्लाह टोली में घटी। खाना बनाने के क्रम में सुरेन्द्र मल्लाह के घर से निकली चिंगारी ने विरेन्द्र मल्लाह के घर सहित छः लोगों के झोपड़ीनुमा घर राख होये। जिसमें हजारों का नुकसान हुआ है। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
मुफस्सिल थाना
महिला ने परिवारिक कलह में अपने आप को आग के हवाले कर लिया। घरवालों ने आनन-फानन में उसे प्रथामिक स्वास्थ केन्द्र ले गये। जहां डाक्टरों ने हालत को नाजुक देख पिडीत महिला को बराणसी रेफर कर दिया। पिडीत महीला अखौरीपुर गांव निवासी विनोद गुप्ता की पत्नी निशा देवी है। पेशे से वो शिक्षक है।
ब्रम्हपुर थाना
कांट गांव गुरूवार की दोपहर खाना बनाते समय चुल्हे के चिंगारी से निकली आग से दो लोगों की झोपड़ी खाक हो गयी। जिसमें विनय मुसहर एवं वीना देवी को हजारों का नुकसान हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here