‌‌‌अमिताभ बच्चन भी सुरक्षित नहीं, घर में हो गयी चोरी

0
1300

बक्सर खबर : आप अमिर हो या गरीब। किसी के घर में चोरी हो सकती है। अब डुमरांव के अमिताभ बच्चन को ही ले लिजिए। वह हैं तो डुमरांव प्रखंड के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी। चोरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। गुरुवार की रात प्रखंड कार्यालय स्थित आवास में चोर दाखिल हो गए। वहां से लगभग दो लाख रुपये की संपति वे चुरा ले गए। सुबह बज उनको पता चला तो वे भागे-भागे थाने पहुंचे। डुमरांव पुलिस को उन्होंने अपने लूट जाने की कहानी बतायी। पुलिस के अनुसार उनका पूरा नाम अमिताभ बच्चन पासवान है। चोरी में किसका हाथ है। इसका पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here