सांसद जी आपके दर्शन के लिए तरस गये नैना: विभोर

0
2568

बक्सर खबरः सांसद जी क्या कसूर है कि दो साल बाद भी आपके दर्शन के लिए हमारे सिकरौल पंचायत के लोगों के नैना तरस गये। हमलोगों ने सोचा था कि टीवी स्क्रीन बड़े-बड़े भाषण देने वाले हमारे सांसद महोदय होगे। विहार के सर्वश्रेण नेता हमारे सांसद होंगे। हमलोगों ने खुलकर मतदान की बड़े नेताजी हमारी विकास करेगे। परन्तु विकास तो दुर की बात तीन साल होने को है आजतक हमारे पंचायत के लोगों ने आमने-सामने नही देख है। ऐसा नही की क्षेत्र में नही आते है। पास के गाॅव में आते है परन्तु पता न सिकरौल के लोगों ने ऐसी क्या खता कर दी की जनबा मुड़ कर भी नही देखते।

यह युक्त बातें सिकरौल पंचायत के युवा मुखिया विभोर कुमार द्विवेदी बक्सर खबर से कही। विभोर ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उनकी बहु आयी थी। हमने सोचा कि चलो अश्वनी चैबे जी बडे़ नेता है क्षेत्र भी बड़ा है। इसलिए बहु का सम्मान करते हुए खुब मत पड़े। जीत भी गये गांव में मिठाइयां व पटाखे भी छुटे परन्तु चैबे जी को मौके नही की मिला की सिकरौल पंचायत में अपने चरण कदम रखकर हमें धन्य करे। ऐसा नही की हमारे पंचायत में उनके कार्यकर्ता नही है। कई दिग्गज कार्यकर्ता भी है। सुनने में मिला कि खड़इचा गांव में सांसद निधी से 1.50 में गली का निमार्ण हुआ। परन्तु वह 15 दिन में ही टूटने लगा। पर वो नही आये। चैबे कब दर्शन देगें आप!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here