लड़की ने किया शादी से इनकार, मंडप में दारु लिए बैठा था दूल्हा

0
3540

बक्सर खबर : शराब की लत लगाने वाले युवाओं को अच्छी पत्नी नहीं मिलेगी। इसका संदेश इटाढ़ी गांव की युवति ने गुरुवार को दिया। जयमाल के वक्त उसने शराब की गंध महसूस की। मां को बताया। शादी के वक्त जब दूल्हा मंडप में आया तो लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। बात बढ़ी तो दोनों तरफ से बहस होने लगी। लोगों ने लड़के की तलाशी ली तो उसके पास से विदेशी शराब का पौवा बरामद हुआ।

अब क्या था, महिलाएं आग बबूला हो गई। रात पर पंचायत चली लेकिन, लड़की ने शादी के लिए हां नहीं की। ग्रामीणों ने बताया कि इटाढ़ी में शादी की बारात उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला, थाना गहमर, ग्राम सायर से आई थी। दुल्हा डब्लू , पिता बसावन राय को इस वजह से शर्मिदां होना पडा। लड़की शादी के लिए तैयार नहीं हुई। रात भर बारती वहीं रहे, लेकिन, अंतत: उन्हें मजबूर हो जाना पडा। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष शमिम अहमद ने कहा हमें इस तरह की कोई सूचना अथवा शिकायत नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here