राजपुर के डिहरी में चली गोली एक की हालत गम्भीर

0
2322

बक्सर खबर: बिजली के विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हो गयी। मामला राजपुर थान क्षेत्र के डिहरी गांव का है। रविवार शाम 6:00 बजे के लगभग दो पक्ष आमने सामने आ गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिजली के तार लगाने को लेकर गांव के ही विजय नरायण कुशवाहा और तिनसुकिया राय के बीच विवाद हो गया। देखते-देखते लाठी डंड़े निकल गये। लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया। तब तक फायरिंग शुरू हो गयी। गोली विजय नरायण के पेट में के नीचले हिस्से में लगी। घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना की पुष्टि राजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि पीड़ित का बयान नही हो पाया है। आरोपी पक्ष घटना के बाद से फरार है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here