युवक को मारी गोली, डकैती के दौरान हुआ हादसा

0
1647

बक्सर खबर : शहर से सटे पांडेयपट्टी में बीती रात डकैती की वारदात हो गयी। ट्रैक्टर चालक संजय यादव के घर में चार-पांच की संख्या में अपराधी चोरी की नियत से दाखिल हुए। कुछ माल बाहर भी ले गए। इसी बीच संजय यादव व पत्नी गीता की नींद टूट गयी। इन दोनों ने घटना का विरोध शुरु किया। संजय चोरों से जा भीड़ा। वे भागने लगे, इसी क्रम में एक ने गोली चला दी। जो संजय की दाहिने हाथ में जा लगी। चोरों ने गीता देवी को भी मारा। उसे भी सर और चेहरे पर चोटें आई हैं। युवक को सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। मुफस्सिल के प्रभारी थानाध्यक्ष रविकांत ने बताया कि घटना रात डेढ़ से पौने दो बजे के बीच की है। ग्रामीणों के अनुसार उनका घर काली स्थान इलाके की तरफ है।

घ्रर के बाहर जमा लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here