भोजपुर में हथियारों से भरी बोलेरो जब्त

0
1993

बक्सर खबर : तमंचे पर डिस्को नहीं होगा। इसका फरमान पूर्व डीजीपी अभयानंद ने ही जारी किया था। इस आदेश पर सख्ती दिखाते हुए शुक्रवार की शाम भोजपुर ओपी की पुलिस ने बोलेरों में भरकर ले जाए जा रहे कई असलहों को जब्त कर लिया। पूछताछ में पता चला कि यह हथियार ब्रह्मपुर प्रखंड के लोग लेकर एक शादी समारोह में जा रहे थे। पुलिस ने जब यह नजारा देखा तो उसके कान खड़े हुए। वाहन में असलहों की संख्या आधा दर्जन के लगभग थी। पकड़े गए लोगों ने बताया कि उनके हथियार लाइसेंसी हैं। उनकी इस दलील को पुलिस ने माना। पर शस्त्र व लाइसेंस के सत्यापन के बाद ही उन्हें छोडऩे की बात कही। एसपी उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि सतर्कता बरतते हुए यह कार्रवाई की गयी है। अगर सभी शस्त्र लाइसेंसी व वैध पाए गए तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा। पर बगैर सत्यापन के अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here