भाजयुमों की प्रदेश टीम में छह को मिली जगह, राजेश उपाध्यक्ष

0
1843

बक्सर खबर : भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने जो सूची जारी की है। उसमें जिले के तीन युवाओं को बडी जिम्मेवारी मिली है। इनमें विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सदस्य राजशे सिन्हा शामिल हैं। जिन छह लोगों को पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। उसमें जिले के दो बक्सर युवक हैं। दूसरे डुमरांव के दुर्गेश कुमार हैं। एबीवीपी से संबंध रखने वाले एवं आंदोलन संगठन चलाने वाले नीरज सिन्हा को भी मोर्चा ने अपना प्रवक्ता नियुक्त किया है।

तीन युवाओं को पदाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा युवा नेता मिथुन दुबे को प्रदेश कार्य कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है। गैर अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार धनंजय राय, अमित चौबे को भी इसमें जगह मिली है। इन सभी को मिला दें तो युवा मोर्चा में तीन पदाधिकारी और तीन कार्य समिति सदस्य बक्सर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here