बाढ़ पीडि़तों का दर्द सुनने गांव पहुंची कांग्रेस की टीम

0
744

बक्सर खबर : पिछले एक सप्ताह से बाढ़ का दंश झेल रहे लोगों के बीच राहत सामग्री नहीं पहुंच रही है। उन्हें उचित संसाधन मुहैया होने चाहिए। यह सवाल कांग्रेस की टीम ने उठाए हैं। जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन के नेतृत्व में गुरुवार को एक दल सदर अनुमंडल के भ्रमण पर निकला। इन लोगों ने करहंसी, चक्रहंसी, जरिगांवा, इजरी, खतिबा, सिकटौना, अतरवना, तिवाय, रामपुर, डिहरी, सिकरौल, रोइनीभान व बनारपुर गांव पहुंचा। लोगों ने बातचीत में यह पता चला कि उन्हें दवाएं, भोजन व पशु चारे की आवश्यकता आन पड़ी है। इसकी उपलब्धता होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इसकी मांग डीएम से की जा रही है। इन गांवों में आवश्यक वस्तुएं व सहायता पहुंची जाए। उनके साथ रामाकांत चौबे, बुचा उपाध्याय, बजरंगी मिश्रा उपाध्यक्ष, संजय पांडेय, ललन दुबे, महिमा उपाध्याय, आशिष तिवारी, जमा अली, अंजनी चौबे, अनिल चौबे आदि  रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here