बक्सर में खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय

0
4144

बक्सर खबर : केन्द्र सरकार ने बक्सर को नया तोहफा दिया है। यहां जल्द ही विदेश मंत्रालय पासपोर्ट कार्यालय खोलेगा। इस आशय का पत्र विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सांसद अश्विनी चौबे को भेजा है। 17 जून को उनके कार्यालय द्वारा जारी पत्र सांसद अश्विनी चौबे को भेजा गया है। मंगलवार की सुबह पत्र की छाया प्रति सांसद के एफबी पेज पर अपलोड की गई। जिसे देखकर लोगों में हर्ष व्याप्त हो गया। इस बीच बक्सर के युवा भाजपा कार्यकर्ता नितीन मुकेश ने बक्सर खबर को इमेल के माध्यम से इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया श्री चौबे ने बक्सर में पासपोर्ट कार्यालय खोलने का आग्रह माननीय मंत्री से किया था। जिसका उल्लेख उन्होंने अपने पत्र में किया है।

दूसरे चरण में विदेश मंत्रालय ने इसकी अनुमति प्रदान कर दी है। इस संबंध में पूछने पर स्थानीय मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर महावीर उपाध्याय ने कहा हमें भी इसकी सूचना मिली है। केन्द्र सरकार ने इसकी अनुमति दे दी है। फिलहाल विभागीय रुप से अभी कोई पत्र नहीं आया है। अगर पासपोर्ट कार्यालय खुलेगा तो क्या उसके लिए आवश्यक संसाधन यहां उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा इसके लिए पहले सर्वेक्षण टीम आएगी। आवश्यकता के अनुरुप संसाधन उपलब्ध होंगे। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों में इस आशय की सूचना मिलने के बाद से खुशी है। चलो अब पासपोर्ट के लिए पटना का चक्कर नहीं लगाना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here