फसल जले सौ बीघे, किसानों के घर नही जले चुल्हे

0
2993

बक्सर खबरः रविवार का दिन खण्डीचा गांव में किसानों के लिए काला दिन बनकर आया। आग की एक चिंगारी ने 23 परिवार के अरमान खाक कर गये। पहले 75 बीघे जले परन्तु दमकल की गाड़ी समय पर न पहुचने पर आग धीरे-धीरे आस-पास के खलिहानों को पकड़ लिया। यह आकड़ा सौ बीघा पार कर गया। आग इतनी विकराल रूप धारण कर लिया था। मौजूद पदाधिकारी देखते रहे आग शोले बनते जा रहे थे।

यह देख सब लोग लाचार दिख रहे थे। गांव के युवाओं का जोश अब धधकती आग के सुस्त पड़ने लगा था। यह देख गांव के युवा मुखिया विभोर कुमार द्विवेदी खुद बाल्टी लेकर दौड़ पड़े। यह देख युवओं में एक बार फिर उत्साह बढ़ा। तभी दमकल पहुंची। दमकलकर्मी व ग्रामीणों ने मिलकर आग की प्रंचड़ शक्ति को रोक लिया। चारो तरफ कोहराम मचा हुआ है। किसानों के घर चुल्हे तक नही जले। वही विभोर द्वारा किसानों के मलहम लगाने के लिए मुआवजे के रूप। पदाधिकारियों पर दबाव बनाने में लगे है। उनकी मांग है कि हर हाल पिड़ितों को मुआवजा मिलना चाहिए। इसके लिए लगातार मुखिया विभोर व युवा लोजपा अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे है। उम्मीद है कि कल किसानों को कुछ राहत के रूप में मुआवजे मिल सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here