पति ने की पत्नी की हत्या

0
3451

बक्सर खबर: विवाहिता की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना सिमरी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की है। शनिवार सुबह जब लोग खेतों में काम करने निकले उसी समय धनहा बधार में दुर्गंध आ रही थी। पास जाकर देखा की अज्ञात लाश पड़ी है। जिसकी सूचना ग्रमीणों ने पुलिस को दी गयी। दिन चढने के साथ लाश का भेद भी खुलने लगा। युवती की पहचान सिकरौल थाना क्षेत्र के दिवान के बड़का गांव निवासी शिवमुनी चौधरी के पुत्री दुर्गा देवी(28) रूप में हुयी है। पहचावन मृतक युवती के मां-बाप ने की। शिवमुनी के अनुसार उसने अपने बेटी की शादी बारह साल पूर्व गोपालपुर के निवासी ललन  चौधरी के पुत्र राजू चौधरी के साथ की थी। उसे दो साल की बेटी और आठ साल का बेटा है। परन्तु उसने दूसरी शादी कर ली। जिसके कारण मेरी बेटी को उसने मार दिया। इतना कहते ही पिता दहाड़ मारते हुये बेहोश हो गया। घटना की पुष्टि करते हुये थानाध्यक्ष विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि हत्या तीन या चार दिन पूर्व हुयी है। जिससे लाश सड़ गयी है। देखकर यह कहना मुश्किल है, हत्या कैसे हुई। पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद ही खुलासा हो सकेगा। लेकिन यह बात सही जान पडती है, दुसरी को रखने के चक्कर में पहली को मार डाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here