नोट के चक्कर में लटक गया जिले का कल्याण

0
935

बक्सर खबर : अब जिले का कल्याण होने से रहा। जानकार तो यह भी बता रहे हैं। फिलहाल यह संभव नहीं। क्योंकि कल्याण को पुलिस ने जेल में बंद कर रखा है। खबर का तात्पर्य आप समझ ही गए होंगे। नहीं समझे तो हम आपको याद दिला देते हैं। कल्याण विभाग, जिसके उपर दलित, सोषित व कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान की जिम्मेवारी है। खासकर दलित छात्रों के हित के लिए काम करने वाले विभाग पर ग्रहण लगा हुआ है। कुछ माह पहले यहां हुए सवा दो करोड़ रुपये के छात्रवृति घोटाले में विभाग के पदाधिकारी संजय त्रिपाठी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। वे अब जेल में हैं। नगर थाने की पुलिस ने उन्हें कुछ दिन पहले डुमरांव से गिरफ्तार किया था। पिछले अनंत चतुर्दशी को उनकी जमानत याचिका भी नामंजूर हो गयी। ऐसे में फिलहाल उनका जेल से बाहर आना आसान नहीं है। इन कारणों से जो हालात पैदा हुए हैं। विभाग का अधिकांश कार्य ठप हो गया है। इस बीच अगर जिलाधिकारी ने यहां की तैनाती नहीं की। तो इस जिले का न सही पर कल्याण विभाग का तो कल्याण होने से रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here