दो शराबी गिरफ्तार, विरोध में सड़क जाम

0
407

बक्सर खबर : शराब पी कर उत्पात मचाने वाले दो लोगों को कृष्णाब्रह्म की पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के साथ ही एक अर्ध निर्मित घर से अर्ध निर्मित ढ़ाई सो पैकेट अग्रेजी शराब पकड़ी गई। इसकी सूचना महिला शांति देवी ने पुलिस को दी। उनके अनुसार किसी ने उनके घर में यह शराब लाकर छिपा दी है। ट्रेटा पैक की शराब पुलिस बरामद करे ले गई। इस बीच रविवार की सुबह होते ही थाने के पास कुछ लोगों ने बवाल कर दिया।

लोगों ने आरोप लगाया कि सुरेन्द्र राम की शिकायत पर पुलिस ने फागु मुसहर ग्राम छोटका ढकाइच को पकड़ लिया है। एक अन्य व्यक्ति लालबाबु साह को भी पुलिस ने रात के वक्त ही रेहियां गांव से गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने विरोध कर रहे लोगों को समझाया। किसी के कहने पर कोई गिरफ्तार नहीं किया गया है। आप चाहे तो देख सकते हैं। रात के वक्त ही इनका मेडीकल हुआ था। इन लोगों ने शराब पी रखी थी। यह जान जाम करने वाले लोग वहां से हट गए।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here