त्रस्त जनताः बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीण हुये उग्र, फूंका पुतला

0
367

बक्सर खबर: विद्युत कंपनी के कार्यपालक अभियंता व प्रोजेक्ट मैनेजर का पुतला फंूका गया। यह कार्यक्रम डुमरांव प्रखंड के दखिनाव में ग्रामीणों ने पुतला दहन किया। उग्र ग्रामीणों का आरोप था कि इस गांव में 200 लोगों ने विद्युत कनेक्शन लिया है। बावजूद अब तक कंपनी द्वारा गांव में पोल व तार नहीं लगाया गया है। गांव में जैसे तैसे कर बिजली तो जल रही है। परन्तु हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत जिलाधिकारी रमण कुमार के साथ ही क्षेत्रिय विधायक संतोष निराला, विद्युत कंपनी कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, प्रोजेक्ट मैनेजर तथा कनीय अभियंता से कई बार कर चुके है। परन्तु किसी ने एक न सुनी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संतोष दूबे ने कहा कि यदि बिजली कंपनी द्वारा शीघ्र इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कंपनी के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन में बंटी दूबे, नीरज दूबे, रामजी मिश्र, पिंटू राम, धर्मेन्द्र सिंह, सोनू कुमार सिंह, अर्जुन मिश्र, दीपक साह, हैपी दूबे, अमित दूबे, बलराम कुशवाहा आदि शामिल थे।

add
add

1 COMMENT

  1. aye engene….. sab yahi hai sab paisa de ke pas huye hai mera bhi kam bhut dino se atka huya tha our last me desigan mela ki nahi hoga

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here