डुमरांव के लोगों ने ठाना, अच्छा बन के है दिखाना

0
759

बक्सर खबर : डुमरांव अनुमंडल मुख्यालय में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। डीएम रमण कुमार व एसपी उपेन्द्र शर्मा उपस्थित थे। सामाजिक, राजनीतिक, पूजा व मुहर्रम जा जुलूस निकालने वाले अखाड़ों को एक साथ आमंत्रित किया गया था। बैठक में सबसे अहम सवाल यही था कि बाहर अक्टूबर को विसर्जन किया जाना है। उसी दिन मुर्हरम भी मनाया जाना है। प्रशासन ने पूजा समितियों और अकलियत के अखाड़ों को यह समझाया कि आपसी तालमेल बनाए रखें। दोपहर तीन बजे तक विसर्जन का कार्य समाप्त कर लिया जाए। शाम छह बजे के बाद मुहर्रम का जुलूस निकले। कुछ लोगों ने कहा कि ग्यारह की शाम भी जुलूस निकलता है। उनको जिला मुख्यालय का उदाहरण दिया गया। वहां लोगों ने आपसी सहमती से इसे टाल दिया है। कोई भी त्योहार उत्सव के लिए मनाया जाता है। तनाव के लिए नहीं। आप लोग भी कुछ बेहतर करें। डुमरांव शहर, नया भोजपुर और पुराना भोजपुर का इलाका। हमेशा से विवादों में रहा है। इस बार आप सभी मिलकर जिले के सामने मिसाल पेश करें। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि नगर में 12 तथा पूरे अनुमंडल में 170 पूजा समितियां हैं। साढ़ जगह से मुहर्रम का जुलूस निकलेगा। आवागमन के लिए यह निर्देश दिया गया कि बीच सड़क पर सजावट नहीं होगी। सड़क के किनारे ही प्रकाश का इंतजाम हो। क्योंकि अगले ही दिन जुलूस निकलना है। सभी लोगों ने इसके लिए हामी भरी। इस दौरान एसडीओ प्रमोद कुमार, सभी बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

बैठक में शामिल  लोग
बैठक में शामिल लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here