जयंती कार्यक्रम में भीड़े भाजपाई, सांसद ने दिखाए तेवर

0
1787

बक्सर खबर : बिहार भाजपा के भिष्म पितामह कहे जाने वाले स्व. कैलाशपति मिश्रा की जयंती बुधवार को नगर भवन में मनायी गयी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री सुशील मोदी से लेकर, पूर्व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. सीपी ठाकुर व स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे भी शामिल हुए। कार्यक्रम बहुत ही भव्य और व्यवस्थित था। नगर भवन में सभी अतिथियों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के बडे नेता
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के बडे नेता

सांसद के बयान से हुआ बवाल
बक्सर : भाजपा सांसद अश्विनी चौबे कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बाबा का बयान वैसे भी काफी दमदार और लंबा होता है। वे बोले जा रहे थे। इधर अंतिम पंक्ति की वक्ताओं ने पूर्व सीएम सुशील मोदी शेष थे। जब आधे घंटे से अधिक का समय गुजर गया तो उन्होंने जिलाध्यक्ष से आग्रह किया। मुझे शहीद के परिजनों से मिलने जाना है। मंच संचालन कर रहे सिद्धनाथ राय को पर्ची दी गयी। वे सांसद के पास पहुंचे। बाबा भड़क गए। मैं स्थानीय सांसद हूं। अपने लोगों को संबोधित करना क्या गलत है। उन्होंने पर्चा फेक दिया। इसमें में सिद्धनाथ राय मंच पर उनसे भीड़ गए। स्वयं सुशील मोदी वहां पहुंचे और माइक संभाल कार्यक्रम को संबोधित करने लगे। राजनीतिक रुप से बात आयी गयी हो गयी। पर सांगठनिक रुप से खूब हवा बाजी हुई।

खडे होकर श्रद़़धांजलि अर्पित करते भाजपा नेता
खडे होकर श्रद़़धांजलि अर्पित करते भाजपा नेता

एक साथ जुटे सभी पार्टी नेता
बक्सर : कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर भवन में बुधवार को भाजपा के सभी प्रमुख कार्यकर्ता एकत्र हुए। वर्तमान, पूर्व पदाधिकारी भी कार्यक्रम में देखे गए। युवराज चन्द्र विजय सिंह, युवा नेता शिवांग विजय सिंह, बक्सर से चुनाव लड़ चुके प्रदीप दुबे, राजपुर के प्रत्याशी रहे विश्वनाथ राम, पूर्व अध्यक्ष रामकुमार सिंह आदि अगली पक्ती में नजर आए। नए अध्यक्ष बने राणा प्रताप सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। वे पूरे उत्साह से आयोजन को सफल बनाने में जुटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here